कुछ तो जीवन की राहें आसान हो
कुछ तो जीवन की राहें आसान हो,
कुछ तो मंजिल पाने की राहें आसान हो,
इस दुनियाँ के कामों में हम,
इस दुनियाँ के कामों में हम,
इतना क्यों उलझ जाते हैं,
इतने परेशान हो जाते हैं
कि खुश रहना भूल जाते हैं,
मन को लगाकर गलत कामों में,
चैन से रहना भूल जाते हैं,
मन चले जो सही दिशा में,
फिर तो जीवन जीना आसान हो l
मन की बातों में जो आयेंगें,
फिर तो जीवन में अधिक गँवायेंगें,
सोच-सोचकर हानि होती,
फिर क्या खोएंगें, क्या पाएँगें,
अगर मिली है ये जिंदगी,
तो काहे को परेशान हो l
बार-बार क्यों करते हैं गलती,
इसका मतलब है, मन पर काबू नही है,
या तो काम करने में कमी है,
या फिर अनुभव की कमी है,
मन अगर शांत रखें तो
फिर आत्मा का उत्थान हो l
Thank You.

Comments