कुछ सपने पूरे हो जाएँ



कुछ सपने पूरे हो जाएँ, 
कुछ सपने पूरे किये जाएँ, 
कुछ वायदे पूरे हो जाएँ, 
कुछ वायदे पूरे किये जाएँ, 
कुछ बेगाने, अपने बन जाएँ,  
कुछ अपने, अपने बन जाएँ,  
कुछ चाहत पूरी हो जाए, 
कुछ खुशियों के फूल खिल जाएँ l

ये जीवन तो आशाओं का है, 
ये जीवन तो सपनों का है,
कुछ ना कुछ यहाँ अच्छा चाहिए, 
वरना जीवन किस काम का है, 
कोई तो मकसद हो जीवन का, 
ये जीवन, सही राह पर आ जाए  l

हँसना-रोना, जीवन में चलता है, 
पाना-खोना, जीवन में चलता है, 
कभी खुशी, कभी गम आते हैं, 
जो इस जीवन को चलाते हैं, 
जीवन में आज, अच्छा कुछ हो जाए l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here