मेरा मन ये क्यूँ उदास है

मेरा मन ये क्यूँ उदास है, 
कुछ खुशी दिखती नही है चेहरे पे, 
कुछ हँसी दिखती नही है चेहरे पे, 
मेरा दिल क्यूँ उदास है  l

माना जिंदगी में हरदम खुशी नही रहती है, 
माना होठों पे हरदम हँसी नही रहती है, 
कुछ तो यहाँ खुद के गम सताते हैं, 
कुछ तो यहाँ दुनियाँ के गम सताते हैं, 
वेवजह लगता है दिल ये क्यूँ उदास है  l

कुछ आशाएँ पूरी हुई नही दिखती है, 
कुछ सपने अधूरे से दिखते हैं, 
कुछ रास्ते टूटे हुए से दिखते हैं, 
कुछ मंजिलें दूर दूर दिखती है, 
फिर भी मुझे मंजिलों की तलाश है  l

आगे बढ़ना काम है मेरा तो, 
कुछ मिले, कुछ नही मिले, चाहे इन राहों में,
जिंदगी जीनी है हर हाल में, 
गम मिले, चाहे हँसी मिले इन राहों में, 
सीखने की उम्र है जिंदगी सारी, 
जो मिल जाए, वही तो जिंदगी में खास है l




Thank you. 

Comments

Popular Posts