मंजिलें मिल ही जाती है

मंजिलें मिल ही जाती है, 
जो मन में पूरा विश्वास हो, 
चाहतें पूरी हो ही जाती है, 
जो कुछ पाने का प्रयास हो l

कुछ मन में मजबूती हो, 
कुछ इरादों में मजबूती हो, 
कुछ मन के सच्चे सपने हो, 
कुछ आँखों में नये सपने हो, 
चिंताएँ दूर हो ही जाती है, 
जो खुश रहने का प्रयास हो  l

हरदम आगे बढ़ने का 
नाम ही तो है ये जिंदगी, 
हर पल खुशियाँ पाने के लिए
काम करती रहे ये जिंदगी, 
मुश्किलें दूर हो ही जाती है, 
जो आगे बढ़ने का प्रयास हो  l

Thank you. 

Comments

Popular Posts