मुश्किल अगर मन में है तो
मुश्किल अगर मन में है तो,
फिर जिंदगी कैसे आसान होगी,
चिंता अगर मन में है तो,
फिर जीत कैसे हासिल होगी,
समाधान दूंढने से,
रास्ते भी मिल जाते हैं,
रास्तों पर चला जाए तो
फिर मंजिल भी मिल जाती है,
फिर जिंदगी कैसे आसान होगी,
चिंता अगर मन में है तो,
फिर जीत कैसे हासिल होगी,
समाधान दूंढने से,
रास्ते भी मिल जाते हैं,
रास्तों पर चला जाए तो
फिर मंजिल भी मिल जाती है,
मजबूरी अगर मन में है तो
फिर सफलता हासिल कैसे होगी l
मन को मजबूत बनाकर ही,
दुनियाँ में जीया जाता है,
पिछली बातें भूलकर ही,
दुनियाँ में खुश रहा जाता है,
खुद को मजबूत बनाना ही,
सबसे बढ़िया विकल्प है,
खुद में विश्वास जगाना ही,
हम सबका संकल्प है,
चाहत अगर मन में है तो
फिर मंजिल भी हासिल होगी l
अपने काम करते रहें,
जीवन में आगे बढ़ते रहे,
जो मिल गया, वह बढ़िया है,
जो नही मिला, उसका क्या गम है,
सोच अगर सही है तो
फिर जीवन में सब सही है,
आँखों में अगर सपने है,
फिर खुशियाँ भी हासिल होगी l
Thank you.

Comments
Post a Comment