हँसना ही जिंदगी है
हँसना ही जिंदगी है,
हँसने से सब खुशी है,
खुशी में भी मुस्कुराओ,
गम में भी मुस्कुराओ,
जिंदगी ये छोटी सी है,
हर पल मुस्कुराओ,
चेहरे पर हमेशा,
मुस्कान ले आओ,
चलते रहो हमेशा,
मंजिल नई नई है l
आँखों में कुछ है सपने,
सपनों में जिंदगी है,
चलती रहे हमेशा,
कैसी ये जिंदगी है,
क्या मिलता है, क्या जाता है,
कौन आता है, कौन जाता है,
क्या खोया है क्या पाया है,
सब कुछ यहीं पे मिलता,
ये दुनियाँ नई नई है l
जिंदगी को जीया है जिसने,
अलविदा कहा हर गम को,
मुश्किलों से लड़कर,
मंजिल है पाई उसने,
कुछ मन में खुशी है रहती,
कुछ दिल में खुशी रहती है,
जिंदगी अपनी रफ्तार से,
आगे को बढ़ती रहती,
जो सोच लिया करने को,
फिर जो चाहे, वह पाओ l
Thank you.

Comments
Post a Comment