चाहतों से ही जिंदगी सँवर जाती है

चाहतों से ही जिंदगी सँवर जाती है, 
मुश्किलों से जिंदगी निखर जाती है, 
चाहत ना होती, तो कुछ भी ना होता, 
मुश्किल ना होती, तो हिम्मत ना होती, 
हिम्मत से जिंदगी, बदल जाती है  l

आशा जो मन में, मेहनत जो तन से, 
प्यार जो दिल में, इकरार जो दिल में, 
सोचा जो करदे, वादा जो करते, 
वादों से खुशियाँ, मिल जाती है  l

अंदर भी खुशियाँ, बाहर भी खुशियाँ, 
प्यार का जहान ये, प्यार से खुशियाँ, 
कुछ भी नही है, नामुमकिन यहाँ पर, 
जिंदगी जो चाहे, पा ले वो खुशियाँ, 
दूर भले हो मंजिल तुम्हारी, 
मंजिल तो सबको मिल जाती है  l



Thank you. 

Comments

Popular Posts