जिन्हे प्यार होता है

जिन्हे प्यार होता है, 
नई वे दुनियाँ बसाते है, 
जिन्हे प्यार होता है, 
जिंदगी वे जन्नत बनाते हैं, 
दुनियाँ अपनी लगने लगे, 
खुशियाँ अपनी लगने लगे, 
जिन्हे इकरार होता है, 
प्यार की वे मंजिल पाते हैं  l

प्यार के रास्तों पर, 
चलने लगे जब कोई, 
दूर चाहे मंजिल हो कितनी, 
पास दिखे वो हर घड़ी, 
मुस्कुराने की वजह, 
जिंदगी को मिल जाती है, 
अपनेपन की जगह, 
इस दिल में बन जाती है, 
मुश्किलें चाहे हो कितनी, 
पर मंजिल पर पहुँच जाते हैं  l

कुछ ख्वाब भी बुनने लगे, 
नई चाह भी जगने लगे, 
नई जिंदगी ये लगने लगे, 
नई दुनियाँ ये लगने लगे, 
खूबसूरत पल बने, 
जिंदगी ये बहार बने, 
जीने का मकसद दिखने लगे, 
जब प्यार का दीया, दिल में जले, 
रोशनी बिखरे राहों में, 
रास्ते भी खूबसूरत बन जाते हैं  l


Thank you. 

Comments

Popular Posts