आगे बढ़ती रहे ये जिंदगी

आगे बढ़ती रहे ये जिंदगी, 
ऐसे ही चलती रहे ये जिंदगी, 
कुछ ख्वाब पूरे हो गए, 
कुछ ख्वाब पूरे होते रहे, 
मंजिल की तरफ आगे
बढ़ती रहे ये जिंदगी  l

छूट जाए झूठे, मन के भ्रम,
जिंदगी, अपने करती रहे कर्म, 
सोच बदले, बदले जिंदगी, 
चाहत बदले, बदले जिंदगी, 
मुस्कुराहट चेहरे पर आए, 
शानदार बने ये जिंदगी  l

यहाँ रब की मेहरबानी है,
जो जिंदगी लगे सुहानी है, 
बदल रही किस्मत की रेखा, 
आँखों में खुशी का पानी है, 
चाहतों के मौसम में, 
बहार बने ये जिंदगी  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here