मन में है खुशी

मन में है खुशी,
तो जीवन में है खुशी, 
आँखों में है खुशी, 
तो दिन रातों में है खुशी, 
मंजिल की तरफ, 
बढ़ती रहे ये जिंदगी l

कुछ पा लिया है खास, 
कुछ पा लेना है खास, 
कुछ जिंदगी का साथ, 
कोई जिंदगी में साथ, 
हँसी खुशी के साथ, 
चलती रहे ये जिंदगी  l

मुस्कुराने में, 
जाता नही है कुछ, 
सदा खुश रहने में, 
जाता नही है कुछ, 
प्यार के लिए, 
जहान ये सारा है, 
जिंदगी के लिए, 
ज़मींन आसमान ये सारा है, 
दिल की चाहतें पूरी, 
करती रहे ये जिंदगी l


Thank you. 

Comments

Popular Posts