जब जीना ही है तो खूब जीयो

जब जीना ही है तो खूब जीयो, 
कोई इच्छा नही बाकी रह जाए, 
दुनियाँ में जब आ ही गए हैं, 
कोई कमी जीवन में नही रह जाए,
आँखों के सपने भी, पूरे होते चले जाए, 

रास्ते सब खोल दो, 
मंजिल पर पहुँचना आसान बने, 
किसी का रास्ता मत बन्द करो, 
मुश्किलभरा नही जीवन रहे, 
जब चलना ही है तो चल पड़ो, 
जिंदगी कभी नही मुरझाए  l

सोच कुछ अच्छी बने तो, 
जीवन ये निखर जाए, 
मन की ख्वाइशें भी, 
पूरी होती चली जाए, 
दिल की चाहतें भी, 
पूरी होती चली जाए l


Thank you. 

Comments

Popular Posts