किस्मत किसको, कहाँ ले जाती है

किस्मत किसको, कहाँ ले जाती है, 
किसी को यह पता नही है, 
जिंदगी किसको कहाँ ले जाती है, 
किसी को यह पता नही है l

कदम अपने आप चल पड़ते हैं, 
जहाँ पर जाना होता है, 
जो भी करना शुरू करते हैं, 
उसमें जीत शुरू हो जाती है, 
चाहत किसको क्या दे जाती है, 
किसी को यह पता नही है  l

सही सोच, सही काम, 
जीवन को सुंदर बनाते हैं, 
नई सोच, नये काम, 
दुनियाँ को खूबसूरत बनाते हैं, 
सब मिलता है उनको जो, 
आगे बढ़ना जानते हैं, 
औरों के दुख सुख में, 
जो शामिल होते हैं, 
रिश्ते वही सँवारते हैं, 
मुश्किलों से हार नही है, 
जीतना जो जानते हैं, 
किसको जीवन में क्या मिल जाए, 
किसी को यह पता नही  है l



Thank You. 

Comments

Popular Posts