छोटे-छोटे प्रयास
छोटे-छोटे प्रयास,
जीवन को खूबसूरत बनाते हैं,
छोटे-छोटे सपने,
दुनियाँ को खूबसूरत बनाते हैं,
कुछ नई बने ये जिंदगी,
कुछ खुशी भरे ये जिंदगी,
कुछ प्यार भरे ये जिंदगी,
कुछ आसान बने वे जिंदगी,
छोटी छोटी बातें,
जीवन को खूबसूरत बनाती हैं l
कुछ हँसी-मजाक,
कुछ खुशियों की बात,
किसी का दिल ना दुखे,
कुछ ऐसी बात,
कुछ आगे बढ़ने की चाह,
कुछ मंजिल पाने की चाह,
कुछ गम-खुशियों बाँटने की चाह,
जीवन को खूबसूरत बनाते हैं l
माना कि हर रोज जीवन में,
कई उतार-चढ़ाव आते हैं,
कभी जीतने की चाह,
कभी हम हार जाते हैं,
लेकिन मन में फिर नया विश्वास,
यही जीवन को आगे को ले जाते हैं l
Thank You.

Comments
Post a Comment