जीवन में शब्दों का महत्व

शब्द बोले जाते हैं, 
शब्द देखे जाते हैं, 
शब्द सुने जाते हैं, 
शब्द महसूस किये जाते हैं, 
शब्दों पर action लिया जाता है, 
शब्दों पर reaction किया जाता है l

शब्द जीवन को सुंदर भी बनाते हैं, 
शब्द ही जीवन को बदतर भी बनाते हैं, 
शब्द तो ज्ञान के भंडार है तो
शब्द ही देते बहुत विचार है, 
शब्द जीवन के लिए उपहार है, 
शब्द ही मुक्ति का आधार है, 
शब्दों का सही चयन किया जाना चाहिए  l

शब्द ही हमारे मन को बदलते हैं, 
शब्द ही हमारे जीवन को बदलते हैं, 
शब्द ही हमारी सोच को बदलते हैं, 
शब्द ही हमारी बुद्धि को बदलते हैं, 
एक शब्द से हो जाता जीव पार है l

सब शब्दों का यहाँ शोर है, 
शब्दों की मन में घटा घनगोर है, 
शब्द मन को बड़ा बनाते हैं, 
शब्द जीवन को बड़ा बनाते हैं, 
शब्दों से ये सारा संसार है, 
शब्द तो रूह से निकलते हैं, 
शब्द आवाज के संग निकलते हैं, 
शब्द ही जीवन का सार है l 


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here