कभी ऐ जिंदगी, मुझसे नाराज ना होना

कभी ऐ जिंदगी, मुझसे नाराज ना होना, 
कभी ऐ जिंदगी, मुझसे परेशान ना होना, 
तेरे ख्यालों में, ये मन रहे मेरा, 
तेरी खुशियों के लिए, ये मन रहे मेरा, 
कभी तू ऐ जिंदगी, मुझे बेगाना ना समझना l

तू ही तो मेरे करीब है सबसे, 
तेरी चाहत मे, मेरा मन लगा हुआ कबसे,
तेरी खुशियाँ तो, सारी दुनियाँ में फैली है, 
तेरे प्यार से तो, सारी दुनियाँ ये महकी है, 
कभी तू ऐ जिंदगी, अपना प्यार बिखेरना l

खुशियों की चाहत, तो सारी दुनियाँ करती है, 
मंजिलों की तलाश, तो सारी दुनियाँ करती है, 
तुझसे ही सारी दुनियाँ में रंगत है, 
तेरी ख्वाइशों से तो, सारी दुनियाँ रोशन है, 
सदा तू ऐ जिंदगी, अपनी मुस्कुराहटें बिखेरना l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think