माना कि जीवन चुनौतियों से भरा है
माना कि जीवन चुनौतियों से भरा है,
फिर भी इसमें संभावनाएं बहुत है,
माना कि जीवन मेंं मुश्किलें बहुत है,
फिर भी इससे उम्मीदें बहुत है l
फिर भी इसमें संभावनाएं बहुत है,
माना कि जीवन मेंं मुश्किलें बहुत है,
फिर भी इससे उम्मीदें बहुत है l
दुनियाँ में बेमतलब के काम बहुत है,
कुछ काम, काम के हैं,
कुछ काम, हमसे संबंधित नही है,
फिर भी हम किए जाते हैं,
कभी हम विचलित हो जाते हैं,
कभी हम संभल जाते हैं,
माना जीवन में नाकामियां बहुत है,
फिर भी इसमें सफलताएं बहुत है l
हर पल नई उम्मीदें हैं, हर पल नई ख्वाइशें हैं,
कभी हार जाते हैं तोकभी जीत जाते हैं,
सफर तमाम जिंदगी का यूँ ही चलता है,
कभी राहें मुश्किल लगती है तो
कभी आसान लगती है,
माना जीवन में कुछ गम है,
फिर भी इसमें खुशियाँ बहुत है l
Thank You.

Comments
Post a Comment