ये मन, उम्मीदों से भरा है

ये मन, उम्मीदों से भरा है, 
ये मन, चाहतों से भरा है, 
चल पड़ते हैं कदम वहाँ, 
जहाँ कुछ आस होती है, 
हर मुश्किल करती किनारा, 
जब कुछ पाने की लगन होती है, 
मंजिल चाहे दूर हो, 
पर लगता है करीब है, 
जो सोचते, वह कर जाते हैं, 
जब मन में उमंग होती है, 
ये जीवन, तजुर्बों से भरा है  l

कुछ भूलते, कुछ याद आए, 
कुछ चाहते, कुछ पा जाए, 
कुछ अपनापन, जीवन से है, 
जो कोई पराया नजर ना आए, 
भूल जाए, सारे गिले-शिकवे, 
चेहरे पर मुस्कुराहटें बिखेरते, 
खुशियों का फिर लगता जीवन, 
औरों की खातिर दिखता जीवन, 
ये जीवन, हौसलों से भरा है  l

शरीर कभी तो मन नही हारे, 
आगे बढ़ते जाते सारे, 
जब तक साँसे, तब तक जीवन, 
मुश्किलों से कोई ना हारे, 
ये जीवन विश्वास से भरा है  l


Thank You. 

Comments

Popular Posts