प्रकृति के साथ एक हो जाएँ
प्रकृति के साथ एक हो जाएँ,
प्रकृति को देखें,
प्रकृति को जानें,
प्रकृति को सुने,
प्रकृति को समझें,
प्रकृति को जानें,
प्रकृति को सुने,
प्रकृति को समझें,
प्रकृति को निहारें,
प्रकृति से प्यार करें,
प्रकृति और पुरुष का
गहरा संबंध है,
प्रकृति और परमात्मा का घनिष्ठ संबंध है,
बीजरूप में परमात्मा संपूर्ण प्रकृति में फैला है,
अगर प्रकृति को समझेगें तो
परमात्मा को समझ सकेंगें,
प्रकृति की सुंदरता को निहारें,
प्रकृति क्या है,
पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश से बनी प्रकृति
बेहद सुंदर, रंगीन, ताकतवर,
एवं संपूर्ण लोकों में फैली,
जिसने प्रकृति का जाना,
उसने परमात्मा को पहचाना,
प्रकृति का आनंद लें
और परमात्मा का आनंद लें,
अति सुंदर प्रकृति और परम सुंदर परमात्मा,
सम्पूर्ण प्रकृति में फैला परमात्मा,
कौन कहता है परमात्मा कहीं नही,
परमात्मा तो सर्वत्र, सबमें एवं संपूर्ण प्रकृति में मौजूद है,
आओ प्रकृति के साथ रहें,
प्रकृति के साथ जीयें
और परमात्मा को महसूस करें,
सदचिदानंदघन परमात्मा
ऊँ परमात्मा का ध्यान, सुमिरन, उच्चारण एवं दर्शन करें,
तभी हमारा जीवन लेने का मकसद पूरा हो सकता है l
Thank You.


Comments
Post a Comment