कुछ पल तो जी लिया जाए

कुछ पल तो जी लिया जाए, 
कुछ दिन तो जी लिया जाए, 
भाग-दौड़ की इस जिंदगी को, 
कुछ समय तो जी लिया जाए  l

कुछ सुकून के पल, पास में हो, 
कुछ खुशियों के पल साथ में हो, 
कुछ प्रकृति का साथ करें, 
कुछ ईश्वर का गुणगान करें, 
कुछ प्यार के पल, 
जीवन में चले आएँ  l

मन छोड़े, सारी दुविधाएँ, 
मन छोड़े, सारी कल्पनाएँ, 
अमन अपने अंदर झाँक तू ले, 
मन अपनी शक्ति आंक तू ले, 
कुछ पल तो खुश हो लिया जाए  l


Thank You. 

Comments

Popular Posts