कहानी चलती जाती है जिंदगी की

कहानी चलती जाती है जिंदगी की, 
कुछ खट्टी, कुछ मीठी यादों के साथ, 
बातें चलती रहती है जिंदगी की, 
कुछ प्यारी, कुछ अलग यादों के साथ, 
कुछ सोचकर, जिंदगी, 
मन ही मन खुश हो लेती है, 
कुछ याद करके जिंदगी, 
अपने सब गम भूला देती है,
साँसें चलती रहती है जिंदगी की, 
नई उम्मीदों के साथ l

अपने ढंग से जीने का, 
कुछ मजा ही अलग है, 
अपनी धुन में चलने का, 
आनंद ही अलग है, 
कभी याद रब को करते हैं, 
कभी बात खुद से करते हैं, 
कभी बिना सोचे बोल देते हैं, 
कभी सोच के चुप हो जाते हैं, 
नटखट सी जिंदगी, 
चलती है हँसी-मजाक के साथ l

कभी अपनों की बातें होती है, 
कभी सपनों की बातें होती है, 
कभी यादों की बातें होती है, 
कभी इरादों की बातें होती है, 
प्यारी सी जिंदगी, 
खुश रहती है अपने-दोस्तों के साथ l

Thank You. 

Comments

Popular Posts