सपने टूटने नही चाहिए
सपने टूटने नही चाहिए,
सपने टूटकर बिखरने नही चाहिए,
काँच जैसे होते हैं यूँ तो ये सपने,
प्यार जैसे होते है यूँ तो ये सपने,
सपने टूटकर बिखरने नही चाहिए,
काँच जैसे होते हैं यूँ तो ये सपने,
प्यार जैसे होते है यूँ तो ये सपने,
ये सपने पूरे होने चाहिए l
अपेक्षाएं किसी से करके दुख ही मिलता है,
किसी को जी-जान से चाहकर कहाँ सुख मिलता है,
अपनी धुन में मग्न रहे तो अच्छा है,
अपने दिल को संभाल लें तो अच्छा है,
दूर रहे इस दुनियाँ की खूबसूरती से,
ये दिल टूटना नही चाहिए l
किसी को जी-जान से चाहकर कहाँ सुख मिलता है,
अपनी धुन में मग्न रहे तो अच्छा है,
अपने दिल को संभाल लें तो अच्छा है,
दूर रहे इस दुनियाँ की खूबसूरती से,
ये दिल टूटना नही चाहिए l
सफर तो अजीब है इस जीवन का,
मंजिल कहाँ पर है ये भी पता नही,
मंजिल कहाँ पर है ये भी पता नही,
कौन है अपना जो संग में चल पड़े,
किसकी आवाज सुनकर दिल ये खिल पड़े,
दुनियाँ में जीये खुशमिजाजी से,
मन ये मुरझाना नही चाहिए l
Thank You.

Comments
Post a Comment