बहुत ज्यादा खुशी
बहुत ज्यादा खुशी,
इस संसार से मिलती नही है,
बहुत ज्यादा प्यार,
इस संसार से मिलता नही है,
संसार से तो, दुख तकलीफे,
और मुश्किलें ही मिलती है,
बहुत ज्यादा सुकून,
इस दुनियाँ से मिलता नही है l
ये दुनियाँ तो मकड़ी का जाला है,
जिसमें उलझकर मर जाना है,
ये दुनियाँ तो सूखे पत्तों का जंगल है,
जिसमें जलकर मर जाना है,
इस तन में जो भ्रमण किया,
फिर तो अनमोल खजाना पा जाना है,
इस मन को संभाले बिना,
ये जीवन संवरता नही है l
कुछ खास है ये जिंदगी,
फिर क्यों इसको गँवाएं जा रहे,
समय यहाँ अनमोल बड़ा,
फिर क्यों वक्त गँवाएं जा रहे,
समय के साथ चले बिना,
ये कुछ बनता नही है l
Thank You.

Comments
Post a Comment