ये जीवन क्या है
ये जीवन क्या है,
ये आशाओं और निराशाओं के बीच का जीवन है,
यहाँ किसकी कौन कितनी कद्र करता है,
यहाँ किसका, कौन कितना साथ देता है,
यहाँ किसका कौन कितना ख्याल रखता है,
दुनियाँ में सब स्वार्थ के रिश्ते हैं,
जब तक मतलब है, तब तक के रिश्ते हैं,
ये प्यार और नफरत के बीच का जीवन है l
उम्मीदें बहुत होती है,
मगर पूरी कहाँ होती है,
चाहतें बहुत होती है,
मगर सब पूरी कहाँ होती है,
सोच तो अच्छी होती है,
मगर सही कौन समझता है,
प्यार तो दिल में होता है,
मगर दिल की कीमत कौन समझता है,
ये जीवन तो लगता है,
जैसे बिना किसी मकसद के मिला है l
मन भी चला जाता है,
शरीर भी चला जाता है,
दिल भी चला जाता है,
भावनाएं भी चली जाती है,
यादों के सहारे,
जिंदगी यूँ ही गुजर जाती है,
कौन दिल के करीब होता है,
कौन दिल से दूर होता है,
समय मिलता है, बर्बाद होता है,
और जीवन यूँ ही चला जाता है l
Thank You.

Comments
Post a Comment