चलो, अब कुछ पल जी लिया जाए
चलो, अब कुछ पल जी लिया जाए,
चलो, अब कुछ पल खुश हो लिया जाए,
दुनियाँ के काम भी बहुत कर लिए दुनियाँ में,
चलो, खुद के लिए, अब कुछ किया जाए l
चलो, अब कुछ पल खुश हो लिया जाए,
दुनियाँ के काम भी बहुत कर लिए दुनियाँ में,
चलो, खुद के लिए, अब कुछ किया जाए l
किसी से कोई शिकायत नही है हमें,
जिंदगी खुद ही तूफानों में से गुजरती है,
कुछ बात है कि हम हार नही मानते हैं,
जिंदगी मुश्किलों के रास्ते तय करती है,
चलो, अब दुनियाँ में मुस्कुरा लिया जाए l
अगर आसान होती जिंदगी तो
सबके चेहरों पर मुस्कुराहटें दिख जाती,
अगर खुश होती जिंदगी तो किसी के माथे पर
चिंता की लकीरें नजर नही आती,
चलो, अब हर चिंता मिटा ली जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment