ताकत हमारी भारत है




















ताकत हमारी भारत है, 
हम भारत की ताकत है, 
भारत से पहचान हमारी, 
वरना दुनियाँ में क्या पहचान है, 
देश की खातिर हर पल, 
न्यौछावर, तन-मन और जान है, 
वतन हमारा गुरूर है, 
हम वतन की खातिर है l

देश की रक्षा करने का, 
लेते हैं हर पल प्रण, 
देश को हमने प्रथम माना, 
इसकी धरती पर लिया है जन्म, 
तिरंगा ऊँचा रहे हमारा,
हरदम वतन आजाद रहे, 
झंडे की ऊँची शान रहे,
हर पल वतन खुशहाल रहे l

सारे राज्यों की खुशहाली ने,
भारत को नम्बर एक बनाया है,
भारत के सब लोगों ने मिलकर,
भारत का परचम, 
पूरी दुनियाँ में लहराया है, 
योगदान प्रगति में सबका, 
हरदम देश हमारा आबाद रहे l


जय हिंद, जय भारत l

Comments

Popular Posts