आज मैं अपनेआप को शांत रखना चाहता हूँ

आज मैं अपने आपको 
शांत रखना चाहता हूँ, 
आज मैं अपनेआप को 
मौन रखना चाहता हूँ, 
मे चाहता हूँ, 
किसी को ऐसे शब्द ना बोलूँ, 
जो किसी का दिल दुखाए, 
मैं चाहता हूँ कि
कोई ऐसा काम ना करूँ, 
जिससे किसी के जीवन में
परेशानी पैदा हो, 
आज मैं स्वयं को 
संतुलित रखना चाहता हूँ  l

मेरे जीवन का लक्ष्य क्या, 
सुख-शांति, प्रेम और अनुशासन, 
आज मैं अपने विचारों को, 
विस्तृत करना चाहता हूँ, 
आज मैं अपने मन को, 
बेहतरीन बनाना चाहता हूँ, 
आज मैं चाहता हूँ कि
अपनी सोच बड़ी करना चाहता हूँ, 
आज मैं अपने काम पर 
पूरी तरह ध्यान देना चाहता हूँ l

हर दिन, एक नया जीवन, 
हर दिन, एक नई सोच, 
हर दिन नए काम, 
दुनियाँ को सुंदर बनाते हैं, 
जीवन में प्यार के रंग भरते है,
आज मैं इस जीवन को,
सुंदर बनाना चाहता हूँ  l


Thank You. 

Comments

Popular Posts