किस तरह से, ये जिंदगी चल रही है

किस तरह से,
ये जिंदगी चल रही है, 
कभी खुशी, कभी गम में, 
ये जिंदगी चल रही है, 
हरदम कोई खुश रहे, 
यह हो नही सकता, 
हरदम कोई दुखी रहे, 
यह भी हो नही सकता, 
कभी आसान, कभी मुश्किल, 
ये जिंदगी दिख रही है  l

सबकी समस्याएं, 
जड़ से खत्म हो जाए, 
हर कोई, अपने जीवन में, 
खुश हो जाए, 
लोग सब परेशानियाँ, 
यहीं पे छोड़ दें, 
एक-दूजे से प्यार का, 
नाता जोड़ लें, 
जिंदगी, हर पल 
नई जिंदगी, शुरु कर रही है  l

कुछ रोक का असर है,
कुछ सोच का असर है,
कुछ चाह का असर है,
कुछ राह का असर है,
कुछ संगत का असर है,
कुछ रंगत का असर है,
जिंदगी, हर पल,
नई मंजिल पा रही है l


Thank You. 

Comments

Popular Posts