अपना काम करते रहो

अपना काम करते रहो,
और आगे बढ़ते रहो,
क्या मिलेगा, 
दुनियाँ की उलझन में,
क्या मिलेगा, 
दुनियाँ की चाहत में,
मन को मजबूत करके चलो,
खुद को मजबूत करते रहो ।

कभी सफलता मिलती है,
कभी नाकामी भी मिलती है,
कभी मंजिल मिलती है,
कभो मायूसी भी मिलती है,
दिल साफ़ करके चलो,
दुनियाँ में खुशियाँ भरते रहो ।

कोई अपना भी है मिलता यहाँ,
जो जीना सीखा दे तुम्हे,
कोई ऐसा भी है मिलता यहाँ,
जो प्यार सीखा दे तुम्हे,
छोड़ो मनमानी करना,
प्रेम की राह पे चलते रहो ।


Thank You. 

Comments

Popular Posts