जमाना बदल रहा है

जमाना बदल रहा है, 
खुद को भी तो बदलो जरा, 
जहान ये बदल रहा है, 
खुद को भी तो बदलो जरा, 
यहाँ हर कोई अपनी धुन में मग्न, 
आगे बढ़ने की लग गई है लग्न, 
हर दीवाना बदल रह है, 
खुद को भी तो बदलो जरा  l

जिंदगी थोड़ी सी है, 
पर है खूबसूरत बड़ी, 
चाहतें ज्यादा है कुछ, 
कुछ रह जाती बाकी पड़ी, 
खुशियाँ साथ- साथ चले, 
कहाँ से गम ले आए हो, 
रोशनी पास रहे, 
भटकते जाते हो कहाँ, 
सब कुछ मिलता है यहाँ, 
मन को तो बदलो जरा  l

माना खुशनसीबी, 
सदा रहती नही साथ है, 
माना उमन्गे सदा, 
मन के रहती नही पास है, 
अपना समझा,
जिसने जहान को, 
खुशियाँ वही पा गया, 
औरों की खुशी में, 
शामिल होकर, 
खुशियाँ बड़ी पा गया, 
तम्मना पूरी होती है यहाँ, 
विश्वास मन में भर लो जरा  l



Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here