इस जीवन से क्या मिलता है

इस जीवन से क्या मिलता है, 
कोई अपना बन जाता है, 
कोई मिलकर के खो जाता है, 
कोई मन को प्यारा लगता है, 
कोई दिल मे उतर जाता है, 
किस से क्या क्या बातें होती है, 
कोई सब जान के चुप हो जाता है, 
कोई मन को अच्छा लगता है तो
चाहत कोई जगाता है l

जीवन की गाड़ी चलती रहती है, 
कोई साथ में चल पड़ता है, 
मंजिल की ओर ये बढ़ती रहती है, 
कोई पास आकर दूर हो जाता है, 
दुख सुख का आना रहता है, 
फिर भी ये जीवन अच्छा लगता है,
आज का जीवन, कल का जीवन, 
ये खेल खूब खिलाता है  l

कुछ भी हो चाहे, जीवन ये उत्सव, 
कैसा भी हो चाहे, जीवन रहे मस्त, 
अपनी धुन में चलता रहता है, 
किसी को अपना कहता है, 
किसी को बेगाना कहता है, 
चल पड़ते है, कदम उस तरफ, 
जहाँ अपना कोई दिखता है  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here