आप अगर आगे बढ़ोगे तो

आप अगर आगे बढ़ोगे तो, 
सारी दुनियाँ आपके साथ है, 
आप अगर पीछे हटोगे तो, 
कोई नही फिर साथ है, 
क्या मुश्किल, 
जो पा ना सको तुम, 
ऐसी चीज कोई नही है, 
जहाँ पर जा ना सको तुम, 
ऐसी जगह कोई नही है, 
आप अगर हँसते रहोगे तो, 
दुनियाँ आपके साथ है  l

मन जो है ये उज्जवल उज्जवल, 
तन जो है ये निर्मल निर्मल, 
जो सोचो, वह करके दिखा दो, 
जो चाहो, वह पाकर दिखा दो, 
अगर आप चलते रहोगे, 
फिर मंजिल आपके साथ है  l

किस्मत की लकीरें भी अपनी, 
आप बदल सकते हैं, 
जिंदगी की हर मुश्किल को, 
आप हल कर सकते हैं, 
आपके जो कदम बढ़े तो फिर
क्या हासिल करना मुश्किल है l

अगर सोच अच्छी हो तो फिर
चाहत भी पूरी हो जाती है, 
अगर नजर अच्छी हो तो फिर
हर चीज, खूबसूरत नजर आती है, 
ईश्वर मेहरबान है जिस पर
उसके लिए क्या मुश्किल है l


Thank you. 

Comments