जीवन के पल छोटे सही

जीवन के पल छोटे सही, 
पर है बहुत खूबसूरत, 
जीवन के दिन थोड़े सही, 
पर है बहुत खूबसूरत, 
जब तक साँसें, 
तब तक जिंदगी, 
चलती रहे, 
जब तक है जिंदगी, 
कष्ट आते जाते रहते, 
फिर भी चलती है जिंदगी, 
जीवन की खुशियाँ, 
कुछ पल की सही, 
पर है बहुत खूबसूरत l

बेचैनी कभी आ जाती, 
परेशानी कभी आ जाती, 
मन में कष्ट कभी आ जाता, 
तन में कष्ट कभी आ जाता, 
जीवन में कष्ट कभी आ जाता, 
जीवन की यादें छोटी सही, 
पर है बहुत खूबसूरत  l

अच्छा अच्छा देखकर भी, 
क्या अच्छा ही होता जाता है, 
अच्छा अच्छा सोचकर भी, 
क्या अच्छा ही कुछ मिल पाता है, 
अपने ढंग से चलती जिंदगी, 
ऊँचे नीचे रास्तों पर चलती जिंदगी, 
चाहे दूर हो कितनी मंजिल, 
पर मंजिल की तरफ ही बढ़ती जिंदगी, 
चाहे जिंदगी बेजुबान सही, 
पर है बहुत खूबसूरत  l


Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here