शिक्षा का प्रचार जरूरी है

शिक्षा का प्रचार जरूरी है, 
शिक्षा का प्रसार जरूरी है, 
बचपन नही हो, शिक्षा से वंचित, 
दुनियाँ नही हो, शिक्षा से वंचित, 
दुनियाँ में शिक्षा का प्रसार जरूरी है l

ज्ञान से ही तो बदलता है जीवन, 
ज्ञान से ही तो सँवरता है जीवन, 
ज्ञान से मिटती है सारी कुरीतियाँ, 
ज्ञान से ही तो पनपता है जीवन, 
दुनियाँ में शिक्षक का आभार जरूरी है l

जिसने भी समझी है, समय की अहमियत, 
जिसने भी जानी है, जीवन की अहमियत, 
प्यार से सारा, जहान वे बनाते हैं, 
जीवन के रास्ते, आसान वे बनाते हैं, 
दुनियाँ में शिक्षा का आह्वान  जरूरी है l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think