दुखी दुखी यहाँ क्यूँ रहना

दुखी दुखी, यहाँ क्यूँ रहना, 
मन दुखी दुखी, यहाँ क्यूँ करना,
पास में, थोड़ा कुछ, ज्यादा है, 
पास में, पूरा कुछ, आधा है, 
दिल दुखी दुखी, यहाँ क्यूँ करना  l

यहाँ मुश्किल की कुछ घड़ियाँ हैं, 
पर जिंदगी, फिर भी बढ़िया है, 
क्या पास नही, जो हम चाहे, 
क्या याद करे, क्या भूल जाए, 
दिल बाग बाग, हमें करना  l

बढ़िया तो, जिंदगी मिली, 
अच्छी सब, चीजें मिली, 
चाहतें भी, बहुत पूरी हुई, 
मुस्कुराहटें भी, यहाँ बहुत मिली, 
हमें प्यार के रास्ते पर चलना  l


Thank you

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here