प्रभुजी से प्रीत रहे दिन-रात

प्रभुजी से प्रीत रहे दिन-रात, 
आज भी जाए, कल भी जाए, 
करोगे फिर कब याद, 
देख रहे प्रभुजी, हाल सभी का, 
समझ रहे प्रभुजी बात सभी की, 
अंतर्यामी सब जाने हैं, 
रखते हैं प्रभुजी ख्याल सभी का, 
जब तक साँसें, तब तक जिंदगी, 
कब चलना पड़े, कब पता नही है, 
अंत समय में कौन है साथी, 
समझ लीजिए ये बात  l

नाम प्रभुजी का जपने से, 
उद्धार यहीं हो जाता है, 
याद प्रभुजी को करने से ही, 
जीव मुक्त हो जाता है, 
प्रभुजी की भक्ति में, नित्य आंनद, 
प्रभुजी के प्रेम में, सारी खुशियाँ, 
शरणागत होकर के प्यारे, 
सुधार लीजिए हालात  l

भजन प्रभुजी का हो जो प्यारा, 
जिंदगी संवर जाती है, 
नाम प्रभुजी का मिले जो सहारा, 
फिर मंजिल मिल जाती है, 
सब जीते, अपनी मर्जी से, 
छोड दीजिए डोर, प्रभुजी के हाथ  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here