जिसने अहंकार अपना खत्म किया
जिसने अहंकार अपना खत्म किया,
उसने अपना उत्थान किया,
जिसने मन को जीत किया,
उसने जग को जीत लिया l
दुनियाँ कुछ कहती ही रहती है,
दुनियाँ की बातों में कितना आओगे,
दुनियाँ की अगर सारी मानोगे,
तो खुद का चैन, खुद गंवाओगे,
जिसने अपने दिल की बात सुनी,
उसने अपना जीवन सँवार लिया l
ये जीवन तो ऐसा रास्ता है,
जिसपे दुख-सुख आते रहते हैं,
कभी खामोश निगाहें हैं तो
कभी हलचल कर जाते हैं,
जिसने ईश्वर का भजन किया,
उसने मुकद्दर सँवार लिया l
Thank You

Comments
Post a Comment