कभी फुरसत ना मिलेगी जीवन में
कभी फुरसत ना मिलेगी जीवन में,
जो कहते हो, बाद में कर लेगें,
जो कहते हो, बाद में कर लेगें,
दुनियाँ के कामों में व्यस्त सदा ही,
कैसे जीवन-सुधार कर लेंगें l
आज समय है जो कर लो,
कल का पता नही हो ना हो,
आज वक्त जो हाथ मैं अपने,
कल का पता नही क्या पा लेगें l
अच्छे काम को आज ही कर लो,
बुरे को कल पर टाल दो,
मन तो करता नए बहाने,
मन को अपने डाँट दो,
सकून का जीवन चाहिए तो,
हर पल को सँवार लो,
आज शुरु कर दो जो चाहो करना,
ये मत सोचो, कल कर लेगें l
Thank You.

Comments
Post a Comment