अपनी धुन में चलता जा
अपनी धुन में चलता जा,
जो तू चाहे करता जा,
सोच अच्छी हो तो
जिंदगी जन्नत बन जाती हैं,
कर्म अच्छे हो तो
जिंदगी खूबसूरत बन जाती है,
कदम-कदम आगे बढ़ता जा,
मंजिल की तरफ बढ़ता जा l
छोटी सी इस जिंदगी में,
दोस्त भी बन जाते हैं,
चलते-फिरते इस दुनियाँ में,
दुश्मन भी बन जाते हैं,
दुनियाँ में जीना, आसान बने,
व्यवहार अच्छा करता जा l
कुछ खुशी के, कुछ गम के
पल भी जिंदगी में आ जाते हैं,
कुछ हँसी के,
मुस्कुराहट के पल भी,
जिंदगी में आ जाते हैं,
जिंदगी ये खुशहाल बने,
प्रयास ऐसे करता जा l
Thank You.

Comments
Post a Comment