आज के प्रयास

अगर आप जीवन में प्रयास करते रहोगे, 
तो एक दिन, अवश्य सफल हा जाओगे, 
क्योंकि कोशिस करनेवालों की 
कभी हार नही होती, 
और फल देना तो विधाता के हाथ में है l

नए साल में कुछ नए संकल्प करें, 
कुछ बुराइयाँ छोड़ें, 
कुछ अच्चाईयां ग्रहण करें, 
और जीवन को सार्थक बनाएँ, 
भूल जाएँ पिछली सब विफलताएँ, 
और सफलताओं का नया अध्याय शुरु करें l

जब तक शरीर है, 
तब तक ही हम कुछ कर सकते हैं, 
जब तक जीवन है, 
तब तक ही हम कुछ हासिल कर सकते हैं, 
जब ना तन रहेगा, ना मन रहेगा, 
तो फिर क्या कर सकेंगें, 
कुछ भी नही, 
क्योंकि हम ही इस दुनियाँ में नही होंगें, 
आज का भविष्य के लिए पूरा इस्तेमाल करें, 
और जीवन को जीवंत बनाएँ  l

Thank You. 

Comments

Popular Posts