ये कैसा जीवन है
ये कैसा जीवन है,
पहले अजनबी थे,
फिर जान-पहचान हुई
फिर अजनबी बन गए l
साथ घूमते-फिरते थे,
साथ खाते-पीते थे,
दुख-सुख की बातें करते थे,
दुनियाँभर की बातें करते थे,
फिर अलग हो जाते हैं,
एक-दूसरे से दूर चले जाते हैं,
और फिर अजनबी बन जाते हैं l
इसी दुनियाँ में, इसी संसार में रहते हैं,
लेकिन एक दूसरे को अपना नही कहते हैं,
सब बेगाने हो जाते हैं,
कभी-कभी तो लोग
एक-दूसरे के दुश्मन भी बन जाते हैं,
ये कैसा संसार है,
जब प्यार खत्म हो जाता है,
दिलों से प्यार मिट जाता है l
Thank You.

Comments
Post a Comment