करुणामय हे दीनदयालु

करुणामय हे दीनदयालु, 
सबके पालनहारे हो, 
सारे जहान के मालिक भगवन, 
तुम सबके रखवारे हो  l

तेरे चरणों मैं हे भगवन, 
ये सारा संसार है, 
तेरी दया है सबपे भगवन, 
तू ही सबका प्राणाधार है, 
अंतर्यामी हे पमेश्वर, 
तुम ही सबके सहारे हो  l

आज आप ही, कल भी आप ही, 
परसों भी प्रभु जी आप हैं, 
हर समय मौजूद आप ही, 
हर युग में आप ही आप हैं, 
हे देवेश्वर, हे पर्मेश्वर, 
आपकी कृपा से सब संसार है l

Thank You. 

Comments

Popular Posts