संसार में कौन सा कर्म उत्तम है
संसार में कौन सा कर्म उत्तम है,
कि इंसान का जीवन संवर जाए,
इंसान की आत्मा हल्की हो जाए,
इंसान के पापकर्म नष्ट हो जाए,
इंसान की किस्मत पलट जाए l
ज्ञान, कर्म, भक्ति, वैराग्य, प्रेम से
जीवन उज्जवल होता है,
किसी एक पथ पर चलकर भी,
इंसान भवसागर पार कर सकता है,
परहित के काम अति उत्तम,
जिनसे जीवन सँवर जाए l
सर्वोपरि ईश्वर की भक्ति,
जिससे तन-मन-धन पावन होता है,
दान, सेवा और श्रृद्धा, विश्वास से,
जीवन उत्तम बनता है,
किसी को कोई कष्ट नही दे तो
फिर कोई कष्ट कहाँ फिर पाता है,
औरों के हित के काम है जिसके
शांति, सुख, आनंद वही पाता है,
जिसने खुश रहना सीख लिया है,
उसकी सब चिंता मिट जाए,
ईश्वर की भक्ति, सर्वोतम कर्म है
जिससे लोक-परलोक सँवर जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment