हर ओर तेरा प्रकाश है
हर ओर तेरा प्रकाश है,
सबमें तेरा प्रकाश है,
तेरे प्रकाश से रोशन जगत ये,
तेरे प्रकाश से रोशन रूह ये,
सब लोकों में तेरा प्रकाश है l
तेरी ऊर्जा से जीवन चलता,
तेरी ऊर्जा से जीव है चलता,
तेरी ऊर्जा से कर्म करे सब,
तेरी ऊर्जा से संसार है चलता,
सबमें बसनेवाले गोविंद,
सबको तेरा अहसास है l
जो तू है तो संसार है ये,
जो तू नही हो तो कुछ भी नही,
जो तू है तो जीवन है ये,
जो तू नही हो तो दुनियाँ में कुछ भी नही,
अंतर्यामी मालिक प्रभुजी,
सबमें तेरा आवास है l
Thank You.

Comments
Post a Comment