माता-पिता से बढ़कर, दुनियाँ में कौन भला चाहनेवाला है
माता-पिता से बढ़कर,
दुनियाँ में कौन भला चाहनेवाला है,
माता-पिता से बढ़कर,
कौन किस्मत बदलनेवाला है,
माता-पिता की सेवा करके,
अद्भुत सुख पाते हैं,
माता-पिता की बात मानकर,
जीवन सफल बनाते हैं l
माता-पिता के चरणों में,
जन्नत होती है,
माता पिता के आशीर्वाद से
पूरी हरेक मन्नत होती है,
माता-पिता अपनी संतान को,
हर मुश्किल से बचाते हैं l
माता-पिता तो इस दुनियाँ में,
जीते जी भगवान होते है,
खुद दुख-तकलीफे झेलकर,
परिवार का पालन करते हैं,
माता-पिता का ख्याल रखा जिसने,
वही आशीर्वाद ईश्वर का पाते है l
Thank You.

Comments
Post a Comment