प्रभुजी, सुन लो अर्ज हमारी
प्रभुजी, सुन लो अर्ज हमारी,
हे गोविंद सुन लो अर्ज हमारी,
करुणामय, हे सुख के सागर,
पर्मेश्वर, प्रभुजी, आनंदसागर,
सब पावे कृपा तिहारी l
सारा जहान ये, तूने बनाया,
हर जीव, तूने बनाया,
सबमें प्राण भरे है तूने,
जमीन-आसमान, तूने बनाया,
हे गोवर्धन-गिरधारी l
सब कुछ दिया, तूने हे दाता,
सब कुछ रचा तूने हे विधाता,
तेरे ही सब खेल जहान में,
तू ही करावे, मेल जहान में,
तुम ही सबके हितकारी l
क्या माँगें हम भगवन तुझसे,
तुम ही जानते, हालात सबके,
तुझको नित्य नमस्कार करें हम,
तुझको ही नित्य याद करें हम,
प्रभुजी, तुम ही सर्वउपकारी l
Thank You.

Comments
Post a Comment