कभी तो जीवन खुलकर जीया करो
कभी तो जीवन खुलकर जीया करो,
कभी तो जीवन में खुलकर हँसा करो,
हर समय उदासी, अच्छी नही होती है,
हर समय चिंता, अच्छी नही होती है,
कभी तो बेफिक्रा बनकर जीया करो l
किसी खास मकसद के लिए मिला है ये जीवन,
कभी सोचो, दुनियाँ में किसलिए आए हो,
कुछ बात है कि मन हार नही मानता है,
फिर किसलिए हार मान जाते हो,
ये समय तो तुम्हारा है,
फिर किसलिए समय की कद्र नही करते हो l
कभी मंजिल पास होती है तो कभी दूर होती है,
लेकिन दिलवाले, मंजिल को हासिल किया करते हैं,
कभी खुशियाँ दूर होती है तो कभी पास होती है,
लेकिन कुछ लोग हमेशा खुश रहा करते हैं,
इस जीवन में कुछ तो अच्छा हो,
हमेशा सकारात्मक बनकर रहा करो l
Thank You.

Comments
Post a Comment