हर पल, खुशियों का है पल
हर पल, खुशियों का है पल,
जीवन, खुशियों से भरा है आजकल,
जीवन, खुशियों से भरा है आजकल,
कदम चले हैं, कहीँ जाने को,
हाथ चले हैं, कुछ पाने को,
जीवन की गाड़ी, यूँ ही चलती रहती है,
पाँव चले है, मंजिल पाने को,
जीवन को मिलता हर पल बल l
मन कमजोर नही जो तेरा,
फिर क्या चाहना मुश्किल है,
फिर क्या चाहना मुश्किल है,
जो सोचे, वह कर के दिखा दे
फिर क्या पाना मुश्किल है,
देख, तेरी सामने है मंजिल l
हर तरफ जीवन की ज्योत है,
जो हर पल जलती रहती है,
जो हर पल जलती रहती है,
उस मालिक की दुनियाँ तो
युगों से चलती रहती है,
हर कोई इस दुनियाँ में,
अपना योगदान देने के लिए आया है,
हर कोई इस दुनियाँ में,
कुछ करने के लिए आया है,
देख, इस जीवन का अद्भुत पल l
Thank You.

Comments
Post a Comment