कुछ तो बात की जाए
कुछ तो बात की जाए,
लेकिन क्या बात की जाए,
लेकिन क्या बात की जाए,
किसकी बात की जाए,
अपनी बात की जाए,
या किसी और की बात की जाए,
घर की बात की जाए,
या फिर जग की बात की जाए,
धरती की बात की जाए,
या आकाश की बात की जाए,
जल की बात की जाए,
या हवा की बात की जाए,
तन की बात की जाए,
या धन की बात की जाए
मन की बात की जाए,
या दिल की बात की जाए,
बताओ तो कौन सी बात की जाए,
कुछ खुशी की बात की जाए,
कुछ तो रब की बात की जाए,
क्या छोड़ें, क्या पकड़े,
क्या बोले, क्या ना बोले,
किससे बोले,
किससे नही बोले,
कौन प्यारा लगता है जहान में,
किससे दिल की बात की जाए,
कुछ खुशी तो दिल में पैदा हो,
कुछ हँसी तो मन में पैदा हो,
कौन अपना लगता है जहान में,
जिससे सब बात की जाए,
कुछ दुनियाँ का जिक्र हो तो,
कुछ मालिक का जिक्र हो,
कुछ अंदर के पट खोलें तो
कुछ अपनी आँखें खोलें,
कुछ मन को साफ किया जाए तो
कुछ दिल को साफ किया जाए,
चलो आज तो खुद की बात की जाए,
कुछ अपनी कमजोरी ढूँढे,
कुछ अपनी कमियाँ खोजें,
क्या है अपने लिए अच्छा,
क्या है जीने के लिए अच्छा,
कुछ तो सपनों की बात की जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment