कभी तो ये जिंदगी

कभी तो ये जिंदगी, 
खुशियों भरी नजर आए, 
कभी तो ये जिंदगी, 
जन्नत सी नजर आए l

कुछ समय  के लिए, 
भूल जाएँ, सब दुख तकलीफ़े,
कुछ वक्त  के लिए, 
मिटा दे , सब दुख तकलीफ़े,
कभी तो ये जिंदगी, 
आनंदभरी नजर आए l

माना कि जिंदगी में,
कदम कदम पर काटें हैं, 
लेकिन काँटों के साथ, 
फूल भी तो उगते हैं, 
कभी बहारें साथ होती है, 
कभी मुस्कुराहट साथ होती है, 
कभी तो ये जिंदगी, 
मस्तीभरी नजर आए l


Thank You. 

Comments

Popular Posts