जब मन के अंदर साहस हो तो



जब मन के अंदर साहस हो तो, 
आगे बढ़ने की चाहत होगी,
जब तन के अंदर ताकत हो, 
कदमों की नई आहट हो, 
सोचने की नई शक्ति हो, 
कुछ करने की नई ईच्छा हो, 
फिर कौन तुम्हारा रास्ता रोके, 
फिर कौन तुम्हारी किस्मत रोके, 
जिंदगी नही रहे ये बेबस, 
हर मुश्किल तेरी हल होगी l

चिंता कब तक मन में बसेगी, 
जिंदगी कब तक दुख में रहेगी, 
एक दिन तो बदलेगा जीवन, 
दुख जायेगा, सुख आयेगा, 
नही भूल जाये हम जीना, 
नही भूल जाएं खुश रहना, 
कुछ सोच अच्छी होगी तो, 
कुछ चाह अच्छी हीगी तो, 
कुछ बात अच्छी होगी तो, 
जिंदगी खुशियों भरी होगी l

नई सोच और नए जमाने, 
नई चाह और नई फसाने, 
दिल की धड़कन में हो नयापन, 
इस जीवन में होगी नयापन, 
छूटे सारे भ्रम मन के, 
छूटे सारी दुविघा मन की, 
जो समय है खुशी से जीये, 
जो मिला है उसे उसे अपना कहे, 
जो मिला नही उसकी क्या चिंता, 
आज से ये जिंदगी अपनी होगी  l

जिन चीजों के पीछे भागे, 
दुनियाँ में जिनके पीछे भागे, 
क्या हासिल यहाँ हो पाता है, 
जो किस्मत में वह मिल जाता है, 
टूटे मन के कच्चे धागे, 
बदले मन के रास्ते आगे, 
जिंदगी को आज जो जीया नही तो, 
कल क्या जिंदगी अपनी होगी  l


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

What you think